google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधानसभा और लोकसभा चुनावो में बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने दी भाजपा मीडिया विभाग को बधाई..

May 15, 2024
4 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • विधानसभा और लोकसभा चुनावो में बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने दी भाजपा मीडिया विभाग को बधाई

  • मुख्यमंत्री निवास में रखा गया मीडिया विभाग के लिए विशेष कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री ने साझा किया किस्सा ,बिजली की समस्या आने पर वो कैसे हुए थे क्रोधित और सभी को सस्पेंड करने तक की कही थी बात

आज मुख्यमंत्री निवास में भाजपा मीडिया विभाग के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया विभाग को विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावो में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

साय ने कहा विधानसभा चुनावो में विपरीत परिस्थितियों में भी मीडिया विभाग पूरी तरह सक्रिय रहा और लोकसभा चुनावो में भी सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,इसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूं। साय ने कहा आप सभी के साथ मुलाकात करने का मन काफी दिनों से था आज सभी से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है आपमें से 90 प्रतिशत को को नाम से जानता हूं लगातार आप लोगो को टीवी पर देखता भी हूं सभी ने बहुत अच्छा काम किया है।


कार्यक्रम के दौरान प्रवक्तागण के सुझावों पर बोलते हुए साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छेड़ी है हमे बस अब कुछ वर्षो में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद से मुक्त कराना है ताकि छत्तीसगढ़ में संपूर्ण विकास हो सके।


साय ने कहा छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं है नक्सल समस्या से मुक्ति पर छत्तीसगढ़ का पर्यटन बहुत बढ़ जायेगा।विकास तेज गति से होगा,हम गांव गांव तक सुविधा केंद्र खोल रहे है जिससे सरकार की योजनाएं प्राथमिकता से वहां पहुंच सके।प्रवक्तागण ने इस दौरान कृषि,नक्सल,शिक्षा,स्किल डेवलपमेंट सहित कई मुद्दों पर सुझाव भी रखे।


इस दौरान साय ने हाल ही का किस्सा साझा करते हुए बताया कि वैसे वो शांत स्वभाव के है लेकिन जनता की समस्या का निवारण न होने पर क्रोधित हो जाते है हाल ही के एक जिले में बिजली समस्या ठीक न होने पर उन्होंने अधिकारियों को अल्टीमेटम दे दिया था कि अगर कल तक बिजली समस्या ठीक न हुई तो सभी सस्पेंड होंगे।



अब छत्तीसगढ़ में विकास होने से कोई नही रोक सकता:विजय शर्मा


कार्यक्रम में उपस्थित उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को कार्य करने की बहुत स्वतंत्रता दी है जिससे सभी पूरे जोश के साथ कार्य कर रहे है। शर्मा ने आगामी कई योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की और कहा अब छत्तीसगढ़ में विकास होने से कोई नही रोक सकता विकास में रुकावट लाने वाली हर बाधा को दूर करेंगे। शर्मा ने कहा प्रदेश सरकार नक्सल समस्या और जन सामान्य के सुरक्षा के विषयो पर बहुत गंभीरता से काम कर रही है यह सरकार की प्राथमिकता में है शर्मा ने इस दौरान सरकार के आगामी विजन को भी सामने रखा और मीडिया विभाग के सभी सदस्यों को बधाई भी दी।


छत्तीसगढ़ में अब केवल सांय सांय की चर्चा यह विष्णु देव सरकार की बड़ी उपलब्धि:अमित चिमनानी


कार्यक्रम की शुरुआत में प्रस्तावना व स्वागत भाषण देते हुए भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा अब छत्तीसगढ़ में एक शब्द सबसे ज्यादा प्रचलन में है जिसे हर परिस्थिति में इस्तेमाल किया जा रहा है वो शब्द है सांय सांय।यह विष्णु देव साय सरकार की सफलता का एक बड़ा प्रमाण है केवल चंद महीनों में ही रिकॉर्ड स्तर का कार्य किया गया है।अमित ने प्रवक्तागण के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा हमारे एक एक प्रवक्ता ने तीन तीन लोगो से डिबेट में तर्क कर जनता के सामने अपना पक्ष रखा है जो काबिले तारीफ है।उन्होंने आगे कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा हो और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जैसा तब बोलना और भी आसान हो जाता है।


किसी ने कार से तो किसी ने खेत से डिबेट में हिस्सा लिया:अनुराग अग्रवाल


मीडिया विभाग के सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने सभी प्रवक्ता गण का परिचय कराते हुए कहा कि एक एक प्रवक्ता ने एक दिन में कई कई डिबेट में हिस्सा लिया है कोई स्टूडियो से , कोई खेत से,कोई कार से डिबेट में हिस्सा लेकर पार्टी का पक्ष रखता रहा यह काबिले तारीफ है।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का समय देने के लिए आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने सुझाव भी लिए गए।


2018 में मुख्यमंत्री निवास से जाते वक्त संकल्प था फिर जल्दी आयेंगे:पंकज झा


कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने किया और 2018 का पुराना किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब 2018 में भाजपा चुनाव हारी थी तब इसी मुख्यमंत्री निवास में अंतिम बार आगमन पर उन्होंने इस बात का संकल्प लिया था की कार्यकर्ताओं की मेहनत से ,सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में 2023 में यहां पुनः आगमन होगा ही और अब हम सब यहां साथ है आप सभी यहां आते रहे।


कार्यक्रम में लक्ष्मी वर्मा, संदीप शर्मा ,रसिक परमार , कृष्णमूर्ति बांधी, रंजना साहू, देवलाल ठाकुर, अमित साहू अशोक बजाज, , डॉ. विमल चोपड़ा, नवीन मार्कडेय, हर्षिता पांडेय, गौरीशंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा, बृजेश पांडेय, अमरजीत छाबड़ा, उमेश घोरमोड़े, राजीव चक्रवती, जे.पी. चंद्रवंशी, अवधेश जैन, डॉ. किरण बघेल, निश्चय वाजपेयी, तौकिर रजा, रविन्द्र सिंह, राहुल टिकरिया, सुनील चौधरी, सौरभ जागृत, निशिकांत पाण्डेय, अनिल पुरोहित, राहुल राय, वंदना राठौर माजूद रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html