सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी...
- ANIS LALA DANI

- 18 hours ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कटघोरा :- कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सुनसान कमरे के अंदर युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 24 वर्षीय अभिनय रजक, पिता शंकर रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव सुबह आंची दादर इलाके में सुनसान कमरे के अंदर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने जब कमरे के अंदर शव देखा, तो तुरंत इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।




.jpg)











Comments