google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

धमतरी के लॉज में 22 वर्षीय युवती का संदिग्ध हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस....

Sep 27
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 'सीजी 05 रेस्टोरेंट-लॉज' के एक कमरे में 22 साल की युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।




















पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कवर्धा जिले की रहने वाली 22 वर्षीय पिंकी मानिकपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिंकी पिछले 24 सितंबर से इसी लॉज में ठहरी हुई थी। रविवार की सुबह अचानक लॉज के कमरे में उसका शव बरामद हुआ। मौत कब और किन हालात में हुई, फिलहाल इस पर रहस्य बरकरार है।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम की मदद से कमरे से सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अब लॉज और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है कि युवती यहां अकेली थी या उसके साथ कोई और भी रुका हुआ था। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह यहां किन लोगों के संपर्क में थी।


पुलिस ने मृतका के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी है, जिसके बाद परिजन धमतरी पहुंच चुके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं (एंगल) से मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html