कुलदीप की तेज गेंद देखकर हैरान हुआ बल्लेबाज...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में एक अलग अंदाज में दिखे। कुलदीप ने इस मैच में एक गेंद इतनी तेज डाली जिससे लगा कि वे स्पिनर नहीं तेज गेंदबाज हों। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने टीम को शुरुआती सफलता दिलाई पर इसके बाद डेरेल मिचेल और रचिन रवींद्र की जोड़ी जम गयी। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने बदलाव के तौर पर कुलदीप को उतारा।
इस दौरान गेंदबाजी करने आये स्पिनर कुलदीप ने कीवी टीम के खिलाफ ऐसी गेंदबाजी की जिससे सभी हैरान हो गये। मैच के दौरान अपना छठा ओवर फेंकने आए कुलदीप ने चौथी गेंद इतनी तेज डाली कि बल्लेबाज के साथ ही रोहित भी कुछ समझ नहीं पाये। कुलदीप आम तौर पर 100 किमी प्रति घंटे से कम की रफ्तार से गेंद डालते हैं पर 34वें ओवर की चौथी गेंद उन्होंने 114 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। कुलदीप की स्पिनर गेंदबाजी का वीडियो भी तेजी से सामने काफी वायरल हुआ है पर इस बार वह तेज गेंद डालकर सबकी नजरों में आये हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments