google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

यादव ठेठवार समाज का वार्षिक अधिवेशन 16 जून को समपन्न होगा....

May 27, 2024
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर! यादव ठेठवार समाज मुख्य कार्यकारणी का बैठक राज मुख्यालय महादेवघाट रायपुर में समपन्न हुआ, जिसमे समाज के विकास एवँ उत्थान के लिए मुख्य रूप से परिचर्चा किया गया एवँ समाजहित में तत्काल प्रभाव सकारात्मक कदम उठाये गए। जिसमे मुख्य रूप से आने वाले 16 जून 2024 को वार्षिक अधिवेशन, समाज के मेघावी छात्र- छात्राओं का सम्मान, नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण, एवँ वार्षिक अधिवेशन को सफल बनाने हेतु 17 पार अध्यक्षों को अपने अपने परिक्षेत्र से 2 नग चारपहिया वाहन व्यवस्था करने का अपील किया गया।

ज्ञात हो यादव ठेठवार समाज रायपुर राज समाज के विकास एवँ उत्थान के लिए हमेशा नवाचार करते आ रही है, इसी कड़ी में समाज प्रमुखों एवँ स्वजातीय कुटुंभजनो द्वारा समाज के विकास, उत्थान, एवँ स्वजतीयजनों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से समाजिक भूमि पर 17 दुकान नवनिर्माण करने हेतु भूमिपूजन किया गया, जो कि समाजिक व्यवसायिक गतिशीलता में वृद्धि एवँ विकास मार्ग में सहायक सिद्ध होगा।

वहीं शिक्षा समाज विकास के किस स्तर पर है,यह शैक्षणिक स्तर निर्भर करता है, शिक्षा का प्रमुख कार्य मनुष्य के बौद्धिक, शारीरिक, समाजिक, भावनात्मक का समुचित विकास करना है, शिक्षा के बढ़ता हुआ प्रभाव समाजिक विकास में हमेशा सहायक रहा है इसलिए समाज द्वारा दसवीं एवँ बारहवीं के मेघावी छात्र- छात्राएँ जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक दर्ज कर उत्तीर्ण हुए है उन्हें सम्मानित किया जाएगा। बैठक के अवसर पर 17 राजपार के प्रमुख पदाधिकारी एवँ कुटुंभजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html