google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पत्नी और युवक की हत्याकर आरोपी फरार, सरगुजा में दोहरा हत्याकांड...

Aug 19
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सरगुजा :- सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिसरपानी में हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। एक मकान के अंदर से पुलिस ने युवक और महिला के शव बरामद किए हैं। मृतकों की पहचान बेन्जे बड़ा और नईहारो मझवार के रूप में हुई है। दोनों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना 17 अगस्त की शाम की बताई जा रही है। उस समय बेन्जे बड़ा, नईहारो मझवार और उसका पति बाबूलाल मझवार एक ही मकान में मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया।


पुलिस जांच में आशंका जताई जा रही है कि विवाद बढ़ने के बाद बाबूलाल मझवार ने गुस्से में आकर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी पत्नी नईहारो मझवार और युवक बेन्जे बड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से बाबूलाल मझवार फरार बताया जा रहा है। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही कमलेश्वरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच प्रारंभिक चरण में है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और पूरी घटना का क्रम स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद गांव में डर और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, इस तरह की वारदात से इलाके के लोग सकते में हैं। पुलिस लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई आरोपी की गिरफ्तारी और जांच के आधार पर की जाएगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html