18 लाख से अधिक की साइबर ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार...
म्यूल अकाउंट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता |
पूर्व ने एक महिला सहित 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है |
कमीशन के लालच में खुलवाए जाते थे बैंक खाते, साइबर ठगों तक पहुंचाए जाते थे खाते|

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर चांपा :- जांजगीर चांपा जिले के थाना चांपा पुलिस ने म्यूल खातों के जरिए साइबर ठगी करने वाले फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की गई है, पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कमीशन के लालच में अपने नाम से बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए, जिनका उपयोग विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के लिए किया गया।
समन्वय पोर्टल से प्राप्त इनपुट के आधार पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं बैंकिंग ट्रांजेक्शन की गहन जांच की। इस प्रकार कुल लगभग 1817216/ रुपये की ठगी की गई थी और यह राशि आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए म्यूल खातों में ट्रांसफर हुई थी।
आरोपी गिरफ्तार-
शुभम भारद्वाज उम्र 22 साल निवासी छोटेकोट थाना मालखरौदा जिला शक्ति |
क्या होता है म्यूल अकाउंट? -
म्यूल अकाउंट वह बैंक खाता होता है जिसे कोई व्यक्ति कमीशन या लालच में साइबर अपराधियों को उपयोग के लिए उपलब्ध करा देता है। ऐसे खातों के जरिए ठगी की रकम इधर- उधर ट्रांसफर की जाती है, जिससे अपराधियों तक पहुंचना कठिन हो जाता है। कानून की नजर में ऐसा खाता उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति भी अपराध में सहभागी माना जाता है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments