google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बदमाश का आतंक, बाइक से छोड़ने से मना करने पर मारपीट...

Sep 3
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर :- बिलासपुर में मामूली विवाद पर नशीली दवा बेचने वाले आदतन बदमाश ने डंडे से एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। घायल युवक को तत्काल सिम्स में भर्ती कराया गया। बदमाश के डंडे से हमला करने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह युवक की पिटाई करते नजर आ रहा है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, तेलीपारा दरबार लॉज के पास लोधी गली निवासी पारस कौशिक कोरेक्स और नाइट्रा बेचने का अवैध कारोबार करता है। वह खुद भी पूरे दिन नाइट्रा के नशे में रहता है। आरोप है कि वह मोहल्ले के लोगों को डराता-धमकाता है और जान से मारने की धमकी देता है। उसकी हरकतों से मोहल्ले के लोग डरे-सहमे रहते हैं।


पारस दरबार लॉज के पास डंडा लेकर घूम रहा था। मौके पर गली नंबर-2 निवासी बाबू श्रीवास भी मौजूद था। पारस ने उसे बाइक से छोड़ने के लिए कहा। बाबू ने गाड़ी में पेट्रोल नहीं होने की बात कहते हुए उसे छोड़ने से इनकार कर दिया। इस पर पारस ने हाथ में रखे डंडे से उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी युवक ने बाबू श्रीवास पर हमला कर दिया।


इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वह युवक पर डंडे से हमला करते दिखाई दे रहा है। पिटाई के बाद बाबू जमीन पर गिर गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html