google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

18 हाथियों का आतंक: कटहल की खुशबू से गांव में घुसकर गांव को किया तहस-नहस....

Jul 25
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

जशपुर जिले के कंसाबेल वन परिक्षेत्र में इन दिनों 18 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, साजापानी गांव के रिहायशी इलाके में शुक्रवार रात को हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया, बताया जा रहा है कि कटहल की खुशबू से आकर्षित होकर हाथी गांव में घुस आया. इस दौरान उसने दो मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखा अनाज भी खा गया |हालांकि, समय रहते ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई |


जानकारी के अनुसार, रात के समय हाथियों के दल ने अचानक गांव में पहुंचकर हमला कर दिया, हाथी ने घरों की दीवारों और सामान को नुकसान पहुंचाया, इसके बाद वह घरों में रखे अनाज को खाने लगा. हाथी को सामने देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई| लोगों ने किसी तरह सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचाई, घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रात के समय सतर्कता बरत रहे हैं|

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html