google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राजनांदगांव में तनाव: तालाब में गोवंश का कटा सिर मिलने पर थाने का घेराव और प्रदर्शन.....

Oct 17
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

राजनांदगांव के गौरीनगर तालाब के पास गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने की घटना ने तूल पकड़ लिया है, जिससे शहर का माहौल गरमा गया है। शुक्रवार को इस मामले को लेकर जमकर बवाल हुआ, जिसके बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव करने के साथ-साथ सर्विस रोड पर भी जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।


दो दिन पूर्व गौरीनगर तालाब परिसर में गोवंश का कटा सिर मिलने की खबर सामने आने के बाद से ही स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश था। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग को लेकर पुलिस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी बीच, पुलिस द्वारा एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की खबर फैल गई। सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता थाने के बाहर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।


गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने थाने के सामने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस जघन्य कृत्य में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द बेनकाब किया जाए और हिरासत में लिए गए संदिग्ध को फांसी की सजा दी जाए। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध युवक की इस वारदात में संलिप्तता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html