सागौन लकड़ी की तस्करी का खुलासा, सरपंच के घर वन विभाग की रेड...
- ANIS LALA DANI

- Aug 5
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बालोद :- वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंगारी सरपंच के मकान में दबिश दी, जहां से लाखों रुपए कीमत के सागौन लकड़ी के चिरान और गोले जब्त किए हैं | पूरे मामले में अंगारी सरपंच के पति अश्विनी डड़सेना के खिलाफ वन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है |
बालोद जिला वन विभाग और उड़न दस्ता की संयुक्त कार्रवाई में बालोद वन परिक्षेत्र स्थित अंगारी गांव के सरपंच के मकान से दो माजदा गाड़ी में भरकर कीमती सागौन के चिरान और गोले काष्ठागार ले जाया गया
सभी जब्त सागौन लकड़ियों की जानकारी स्पष्ट होगी | डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि सागौन के चिरान और गोले बड़ी मात्रा में बरामद हुए है, जिसकी गणना की जा रही है | इससे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे कहां से लाया गया था, और कौन से मिल से चिरान कराया गया था | घर में भी कुछ फर्नीचर बनाए गए हैं | उस पर भी विधिवत कार्रवाई की जाएगी |




.jpg)










