google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

पदोन्नति में TET की बाध्यता पर शिक्षकों का विरोध....

18 hours ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

अंबिकापुर:- TET की अनिवार्यता को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने मोर्चा खोल दिया है। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में सरगुजा संभाग के 500 से अधिक शिक्षक एकजुट हुए और अपनी मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि RTE एक्ट 2009 लागू होने से पहले उनकी नियुक्तियां विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर की गई थीं।
















वर्षों से लगातार सेवा देने के बावजूद अब TET की अनिवार्यता के चलते उन्हें पदोन्नति से वंचित होने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। फेडरेशन ने मांग की है कि पदोन्नति में शिक्षकों की सेवा अवधि, वरिष्ठता और अनुभव को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही TET उत्तीर्ण करने के लिए पर्याप्त अवसर दिए जाएं, ताकि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षक पदोन्नति के अधिकार से वंचित न हों।


शिक्षकों ने TET अनिवार्यता के मामले में न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन होने का हवाला देते हुए पदोन्नति प्रक्रिया को अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रखने की मांग की। उनका कहना है कि संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 समानता और समान अवसर का अधिकार प्रदान करते हैं, ऐसे में केवल TET उत्तीर्ण नहीं होने के आधार पर वर्षों की सेवा और अनुभव को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। इसी मांग को लेकर शिक्षकों ने सहायक संचालक अनिल अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। सहायक संचालक ने बताया कि ज्वाइंट डायरेक्टर के बाहर होने के कारण फिलहाल शिक्षकों से विस्तृत चर्चा नहीं हो पाई है। उनके लौटने के बाद शिक्षकों की मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html