घरघोड़ा के एकलव्य विद्यालय में शिक्षक भर्ती: 12 अगस्त को होगा साक्षात्कार....
- ANIS LALA DANI

- 20 hours ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायगढ़ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छर्राटांगर घरघोड़ा, जिला रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हेतु 12 अगस्त को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती पूर्णतः संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर की जाएगी। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर घरघोड़ा के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले 3 जुलाई 2026 को आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण पीजीटी भूगोल, पीजीटी अंग्रेजी एवं ऑटोमोटिव लैब हेतु कौशल शिक्षक के पद रिक्त रह गए थे। शैक्षणिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए इन पदों पर दोबारा वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त को प्रातः 8 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों का अंग्रेजी माध्यम (सीबीएसई) में अध्यापन करने में दक्ष होना अनिवार्य है तथा शैक्षणिक योग्यता एनईएसटीएस/ईएमआरएस के निर्धारित मानकों के अनुसार होगी।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालय की वेबसाइट emrschharratangar.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।




.jpg)










