रायपुर में स्कूली छात्रा की संदिग्ध मौत: घर पर फंदे से लटकी मिली आठवीं की छात्रा, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर: राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान आकांक्षा सेन के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में पढ़ाई करती थी। बेटी का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय में आकांक्षा को किसी बात को लेकर अत्यधिक डांटा और प्रताड़ित किया गया था, जिसके मानसिक दबाव और सदमे में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
पुलिस जांच में जुटी -
मामले की गंभीरता को देखते हुए टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हर पहलू से बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती छानबीन के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर किन परिस्थितियों के कारण छात्रा ने यह कदम उठाया। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments