google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पत्नी पर शक बना हत्या की वजह, पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला...

Aug 15
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गौरेला :- छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गौरेला थाना क्षेत्र की खोडरी चौकी अंतर्गत ग्राम केंवची में चरित्र शंका और पत्नी के बिना बताए घर से चले जाने को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। 49 वर्षीय पति नन्दलाल बैगा ने अपनी पत्नी बिरसिया बाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद अपने बेटे को जगाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


रात में बेटे को जगाकर दी हत्या की जानकारी पुलिस के अनुसार मृतिका के बेटे नरेश बैगा ने खोडरी चौकी पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिवार के अनुसार पत्नी के बिना बताए घर से चले जाने और चरित्र को लेकर पति नन्दलाल अक्सर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। 13 अगस्त की रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच नन्दलाल ने अपने बेटे नरेश बैगा और उसके दोस्त को नींद से जगाया। उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी बिरसिया बाई के साथ मारपीट की है और अब वह कोई हरकत नहीं कर रही है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो बिरसिया बाई मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।


पुलिस ने मौके से जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही खोडरी चौकी और गौरेला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 343/2026 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा घटनास्थल का नजरी नक्शा तैयार किया गया और मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए गए।


पूछताछ में खुला हत्या का राज जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका के पति नन्दलाल बैगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पत्नी की हत्या के लिए डंडे का इस्तेमाल किया था। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी नन्दलाल बैगा को गिरफ्तार कर लिया।


न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद और शक के चलते होने वाली हिंसा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पारिवारिक विवादों को हिंसा का रूप देने के बजाय आपसी बातचीत और कानूनी सहायता का सहारा लें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html