google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

कृषि केंद्रों में औचक निरीक्षण से हड़कंप, गंभीर अनियमितता पर 1 दुकान सील और 2 बैन...

1 hour ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बलौदाबाजार :- बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार तथा उप संचालक कृषि दीपक कुमार नायक के मार्गदर्शन में जिले के किसानो को गुणवत्ता युक्त कीटनाशक दवाई उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि केन्द्रों में सघन निरिक्षण की कार्यवाही जारी की है। इसी तारतम्य में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा अलग अलग विकासखंडो मे कृषि सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया गया जिसमें गंभीर अनियमितता पर एक केन्द्र को सिलबंद एवं 2 केन्द्र मे विक्रय प्रतिबंधित किया गया।


जानकारी के अनुसार, सिमगा में संचालित कोसरे कृषि सेवा केंद्र के निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में भारी अनियमितता पाई गई। विक्रय केंद्र में उपलब्ध कीटनाशक का स्कंध एवं मूल्य सूची का प्रदर्शित नहीं की गई थी। इसके अलावा विक्रय केंद्र में स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक एवं स्त्रोत प्रमाण पत्र का उचित संधारण नहीं पाया गया। इस कारण विक्रय केंद्र को सील कर दिया गया है। साथ ही विक्रय केंद्र को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है। ग्राम पौसरी में संचालित कोसरे कृषि सेवा केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया गया।


विक्रय केंद्र में उपलब्ध कीटनाशक का स्कंद एवं मूल्य सूची का प्रदर्शित नहीं की गई थी। इसके अलावा विक्रय केंद्र में स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक एवं स्त्रोत प्रमाण पत्र का उचित संधारण नहीं पाया गया। इस कारण विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है, साथ ही विक्रय केंद्र को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है। विकासखण्ड पलारी के कीटनाशक निरीक्षक सुचिन कुमार वर्मा के द्वारा ग्राम छड़ीया, में संचालित चन्द्रस कृषि सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में उपलब्ध कीटनाशक का स्कंद एवं मूल्य सूची का प्रदर्शित नहीं की गई थी। इसके अलावा विक्रय केंद्र में स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक एवं स्त्रोत प्रमाण पत्र का उचित संधारण नहीं पाया गया।


इस कारण विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है, साथ ही विक्रय केंद्र को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है। विकासखण्ड भाटापारा के कीटनाशी निरीक्षक अवधेश उपाध्याय द्वारा भाटापारा में संचालित छत्तीसगढ़ कृषि केंद्र का औचक निरिक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए । निरीक्षण टीम मे अनुविभागीय कृषि अधिकारी जयइंद्र कंवर, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी एन. के. भारद्वाज, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अनिल दीवान कीटनाशी निरीक्षक ओ.एम. कुजूर शामिल रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html