google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सरगुजा पुलिस: ऑनलाइन भेजी जा सकेंगी मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट.....

Aug 21
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सरगुजा पुलिस और चिकित्सा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा मेडिकल रिपोर्टिंग प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के शासकीय अस्पतालों में पदस्थ डॉक्टरों को MedLEaPR और CCTNS Module की नवीन प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों और थानों के विवेचना अधिकारियों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करना तथा मेडिको-लीगल रिपोर्ट (MLR) और पोस्टमार्टम रिपोर्ट (PMR) तैयार करने एवं भेजने की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान डॉक्टरों को बताया गया कि MedLEaPR एक सुरक्षित ऑनलाइन प्रणाली है, जो पुलिस और शासकीय अस्पतालों के बीच डिजिटल माध्यम से समन्वय स्थापित करती है। इस पोर्टल के माध्यम से मेडिको-लीगल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को ऑनलाइन भेजने की सुविधा उपलब्ध होती है। यह प्रणाली क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) के साथ एकीकृत है।


कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि नई ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने और पुलिस जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी। पहले रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया में समय लगता था, लेकिन अब डिजिटल माध्यम से रिपोर्ट सीधे संबंधित थाना और जांच अधिकारियों तक पहुंच सकेगी। इससे समय की बचत होगी और मामलों की जांच प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो सकेगी। प्रशिक्षण शिविर में डॉक्टरों को MedLEaPR पोर्टल के उपयोग, ऑनलाइन रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया और इससे जुड़े तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि किस प्रकार अस्पतालों से तैयार की गई मेडिकल रिपोर्ट को सुरक्षित तरीके से संबंधित थाना के CCTNS सिस्टम पर भेजा जाएगा।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस डिजिटल प्रणाली से रिपोर्टिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी और मैनुअल प्रक्रिया में होने वाली गलतियों को कम किया जा सकेगा। मेडिकल रिपोर्ट की सटीकता में सुधार होगा और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने प्रशिक्षण शिविर के महत्व को बताते हुए कहा कि MedLEaPR और CCTNS Module की नई व्यवस्था पुलिस एवं चिकित्सा विभाग के बीच बेहतर तालमेल बनाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित डिजिटल प्रणाली के माध्यम से मेडिकल डेटा की गोपनीयता बनाए रखते हुए रिपोर्टिंग प्रक्रिया को अधिक सरल और प्रभावी बनाया जा सकेगा।


उन्होंने कहा कि अपराध जांच के दौरान मेडिकल रिपोर्ट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में अस्पतालों और थाना स्तर के जांच अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय होने से मामलों के निराकरण में तेजी आएगी। उन्होंने सभी डॉक्टरों से नई प्रक्रिया का सही तरीके से पालन करने की अपील की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी, डॉक्टर डॉ. संटू बाघ, डॉ. रवि किरण तिर्की सहित जिले के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में पदस्थ कुल 19 डॉक्टर उपस्थित रहे। इसके अलावा आरक्षक प्रदीप केरकेट्टा और महिला आरक्षक प्रिया रानी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। सरगुजा पुलिस का कहना है कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से पुलिस और चिकित्सा विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाया जा रहा है। MedLEaPR पोर्टल जैसी डिजिटल व्यवस्था से जहां रिपोर्टिंग प्रक्रिया तेज होगी, वहीं जांच अधिकारियों को समय पर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हो सकेंगे। इस प्रशिक्षण के माध्यम से जिले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच डिजिटल समन्वय को बढ़ावा मिलेगा और अपराध जांच से जुड़े मामलों में अधिक प्रभावी तरीके से काम किया जा सकेगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html