google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सूरजपुर: प्रेमी की मौत के सदमे में युवती ने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त किया.....

Jul 20
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सड़क हादसे में प्रेमी की मौत की खबर ने 20 वर्षीय युवती को इस कदर झकझोर दिया कि वह इस सदमे से उबर नहीं सकी। प्रेमी के निधन के महज दो दिन बाद युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले सड़क दुर्घटना में वीरपाल नामक युवक की मौत हो गई थी। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका गहरे सदमे में चली गई थी।


प्रेमी की मौत के बाद युवती काफी गुमसुम रहने लगी थी और किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रही थी। बुधवार को उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर करंजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि, युवती अपने प्रेमी वीरपाल की मौत से बेहद आहत थी और इसी सदमे में उसने यह कदम उठाया। बता दें कि, युवती के प्रेमी की मौत सड़क हादसे में हुई थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html