google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर राशन दुकानों में शक्कर संकट, 470 टन की जरूरत पर मिली 60 टन...

4 hours ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- राजधानी रायपुर में राशन कार्डधारियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली शक्कर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। जिले की 719 उचित मूल्य दुकानों में चावल का वितरण जारी है, लेकिन अक्टूबर माह के लिए आवश्यक 470 टन शक्कर के मुकाबले केवल 60 टन की आपूर्ति हो सकी।


शक्कर की सीमित उपलब्धता के कारण बड़ी संख्या में हितग्राहियों को उनका निर्धारित कोटा नहीं मिल पाया। मजबूरन कई परिवारों को बाजार से अधिक कीमत पर शक्कर खरीदनी पड़ी।

अधिकारियों के अनुसार सहकारी शक्कर कारखानों में स्टॉक की कमी के चलते समय पर आपूर्ति नहीं हो सकी। करीब 10 दिन पहले दो ट्रकों के माध्यम से 60 टन शक्कर रायपुर पहुंची, जिसे रायपुर और आरंग क्षेत्र की राशन दुकानों में वितरित किया गया। हालांकि, यह मात्रा जिले की कुल जरूरत के मुकाबले काफी कम थी।


राशन कार्डधारियों को अब अक्टूबर के बकाया कोटे और नवंबर माह की आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई है। यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी, तो शक्कर संकट लगातार दूसरे महीने भी जारी रह सकता है। प्रभावित हितग्राहियों को लंबित कोटा मिलेगा या नहीं, इस पर खाद्य विभाग की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। #RaipurNews #RationCardHolders #SugarShortage #PublicDistributionSystem #ChhattisgarhNews #RationShop #FoodSupply #BreakingADNNews #RationCrisis


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html