google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शक्कर 50 रुपए किलों पार, मिठास में आई खटास...

Aug 1
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर :- त्योहारी सीजन से पहले शक्कर की किल्लत के नाम पर महंगाई और कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। इसके चलते शक्कर की किल्लत की आशंका बढ़ गई है। यही वजह है कि बाजार में चीनी के दाम 50 रुपए प्रति किलो तक हो गई है। ऐसे में जमाखोरी पर रोक लगाने और आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने चीनी के स्टॉक पर सीमा तय कर दी है। अब कोई भी व्यापारी एक स्थान पर 4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडारण नहीं कर सकेगा। यह व्यवस्था 1 अगस्त यानी आज से 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी।


केंद्र सरकार के निर्देश के बाद बिलासपुर खाद्य नियंत्रक ने जिले के सभी चीनी डीलरों, व्यापारियों, स्टॉकिस्ट, आयातकों और मिलरों को नए नियमों का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। सभी कारोबारियों को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के फूड स्टॉक मॉनिटरिंग पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा और हर शुक्रवार उपलब्ध स्टॉक की ऑनलाइन जानकारी देनी होगी। सरकार का मानना है कि त्योहारों के दौरान कुछ कारोबारी कृत्रिम कमी पैदा कर मुनाफाखोरी की कोशिश कर सकते हैं। इसे रोकने के लिए राजस्व और खाद्य विभाग संयुक्त रूप से गोदामों और प्रतिष्ठानों की निगरानी करेंगे। यदि किसी व्यापारी के पास निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिला या पोर्टल पर जानकारी दर्ज नहीं की गई, तो आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html