google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

अचानक पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी आग.....

1 hour ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

कोरबा:- जिले के कटघोरा-अंबिकापुर NH-130 पर गुरसिया मोड़ के पास पेट्रोल और डीजल से भरे इंडियन ऑयल के टैंकर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। टैंकर कोरबा से पेट्रोल-डीजल लोड कर वाड्राफनगर की ओर जा रहा था। घटना के वक्त चालक गुरसिया ढाबे के पास खाना खाने के लिए रुका हुआ था। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद जैसे ही चालक ने टैंकर स्टार्ट किया, इंजन के एक हिस्से से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई। टैंकर में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ भरा होने की जानकारी सामने आते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
















घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर को देखते हुए पुलिस और राहत दल ने सावधानी के साथ आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। टैंकर चालक दीपक के मुताबिक, टैंकर में करीब 4 हजार लीटर पेट्रोल और 8 हजार लीटर डीजल भरा हुआ था। चालक ने बताया कि उसे भी आग लगने के सही कारण की जानकारी नहीं है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भी बताया कि आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका स्पष्ट कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और संबंधित टीमों की सतर्कता से स्थिति को नियंत्रित किया गया।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html