google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अग्रवाल बैडमिंटन लीग का सफल आयोजन…

Jun 10, 2024
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

अग्रवाल सभा रायपुर की इकाई अग्रवाल युवा मंडल एवं स्काई टी.एम.टी द्वारा दो दिवसीय अग्रवाल बैडमिंटन लीग का सफल आयोजन किया गया, दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन 8 जून को बसना विधायक संपत अग्रवाल के कर कमलों के द्वारा हुआ, उद्धाटन समारोह में अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल, कैलाश मुरारका, किशन अग्रवाल, आदि सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थिति थे, साथ ही भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन लाल जैन स्काई टी.एम.टी के निदेशक रवि सिंघल ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन करने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने करने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी, युवा मंडल अध्यक्ष राम अग्रवाल ने बताया कि समाज के युवावों को खेल के प्रति जागरूक करने और समाज को एकजुट करने के लिए यह प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाएगी..कार्यक्रम प्रभारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में 10 वर्गों में 5 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के 250 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और करीब 250 से ज्यादा मैच खेले गए, हर वर्ग के इस कार्यक्रम में रायपुर ही नहीं अपितु प्रदेश के विभिन्न शहरों के खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी इतना ही नहीं कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस प्रतियोगिता में जिला, राज्य एवं नैशनल लेवल में खेले हुए खिलाडियों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया एवं एक सकारात्मक खेल भावना का परिचय दिया।

युवा मंडल महामंत्री सी एस सौरभ अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का समापन 9 जून को छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व अपर मुख्य सचिव सी के खेतान की उपस्थिति में हुआ, सभी विजेताओं को खेतान के हाथो पुरस्कृत किया गया, खेतान ने अग्रवाल युवा मंडल के इस कार्यक्रम की बहुत सराहना की और मनुष्य जीवन में और समाज को एकजुट करने में खेल की महत्ता को बताया साथ ही सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखे, प्राचार प्रसार प्रभारी आयुष मुरारका ने बताया कि समापन समारोह में अग्रवाल सभा महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, युवा मंडल प्रभारी सुभाष अग्रवाल, संगठन मंत्री योगी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, किशन अग्रवाल, अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष माया मुरारका, अग्रवाल युवती मंडल अध्यक्ष शिवंगी अग्रवाल युवा मंडल से आयुष अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, एकांश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सिद्धार्थ तुलसीयान, संदीप अग्रवाल, अभिषेक टेकरिवाल, अभिषेक पोद्दार, आयुष अग्रवाल (मोवा), गोपाल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शुभम चौधरी, हेमंत मित्तल, वेदांत अग्रवाल, अमर अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मीडिया प्रभारी आयुष मुरारका ने बताया

यह रहे विजेता:

सिंगल वर्ग में:

35 वर्ष से अधिक: रितेश कुमार अग्रवाल

19-35 वर्ष(पुरुष): वरुण जैन

19-35 वर्ष(महिला): हर्षिता अग्रवाल

15-19 वर्ष(पुरुष): वत्सल केडिया

11-15 वर्ष(पुरुष): सोहम अग्रवाल

11-15 वर्ष(स्त्री): आर्शीया अग्रवाल

11 वर्ष से कम: अद्वै सिंघल


डबल वर्ग में:

35 वर्ष से अधिक:

हितेश अग्रवाल एवं नीरज अग्रवाल

19-35 वर्ष : वैभव गोयल एवं वरुण जैन

19 वर्ष से कम: वत्सल केडिया एवं अविरल अग्रवाल.

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html