google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भिलाई में नई पानी टंकी पर स्टंट, बड़ा हादसा होने का मंडराया खतरा...

Aug 1
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दुर्ग :- भिलाई में जोन-2 वार्ड-26 स्थित आजाद चौक पर हाल ही में बनाई गई करीब 70 फीट ऊंची नई पानी टंकी लोगों के लिए चिंता का कारण बन गई है। टंकी का निर्माण तो पूरा हो चुका है, लेकिन इसकी टेस्टिंग अभी तक नहीं हुई है। इसके बावजूद मोहल्ले के बच्चे और युवा इस पर चढ़कर फोटोशूट कर रहे हैं और खतरनाक स्टंट भी कर रहे हैं | लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।


दिख रहा है कि कुछ बच्चे पानी की टंकी के सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुंच गए हैं। वहां वे मस्ती करते और फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि एक बच्चा करीब 70 फीट की ऊंचाई पर बैठकर दो बार अपने दोनों पैर टंकी से बाहर लटका देता है। जरा-सी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि टंकी के नीचे सुरक्षा के लिए गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।


इसके बावजूद बच्चे और युवा किसी तरह ऊपर तक पहुंच जा रहे हैं। गार्ड ने कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन मोहल्ले के बच्चे और युवा गार्ड की बात नहीं मानते। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर सख्ती नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html