google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधानसभा भ्रमण पर पहुंचे विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से की मुलाकात...

Feb 24, 2024
1 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • विधायिका की संरचना और कार्य प्रणाली को समझने से विद्यार्थी सक्रिय नागरिक बन सकते हैं: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर 22 फरवरी

विधानसभा भ्रमण छात्रों के लिए सरकार की कार्यप्रणाली को करीब से देखने का एक शानदार तरीका हो सकता है। यह उन्हें विधायिका की विभिन्न भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में जानने और विधायिका के सदस्यों से मिलने का अवसर प्रदान कर सकता है।

गुरुवार को शासकीय जे वाई छत्तीसगढ़ कॉलेज के पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में अध्ययनरत विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत विधानसभा का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा कार्यवाही को करीब से देखा और समझा। साथ ही विधानसभा सेंट्रल हॉल, लाइब्रेरी भी देखी।

विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की और अपने अनुभव साझा किया।

अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, सभी विद्यार्थियों को विधायिका की संरचना और उसकी कार्य प्रणाली को जानना चाहिए। ये आने वाले समय में उन्हें मदद करेगी। विधायिका, लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह नागरिकों को अपनी आवाज उठाने और सरकार के कामकाज में भाग लेने का अवसर प्रदान करती है। विधायिका की संरचना और कार्य प्रणाली को समझने से विद्यार्थी सक्रिय नागरिक बन सकते हैं और अपनी ज़िम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकते हैं।

इस अवसर पर कॉलेज के अध्यापक डॉ सुनील तिवारी भी मौजूद रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html