google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग....

59 minutes ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर:- अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी प्रकाश कुमार राबड़े के निर्देशन में क्षेत्रीय कार्यालय, पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर द्वारा श्रीराम शर्मा (मिंटू) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डूमरतराई में विद्यार्थियों के लिए तत्काल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं, 10वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों ने ओजोन परत का महत्व, ओजोन संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन तथा प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों पर पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए।



















तत्काल भाषण के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी अभिव्यक्ति क्षमता, विषय की समझ और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।


कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य आर. एन. त्रिवेदी, इको क्लब प्रभारी रीना अतुल सिंह, मंच संचालन डॉ. रितु श्रीवास्तव तथा सहयोगी अर्चना उपाध्याय एवं प्रदीप चौहान सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में ओजोन परत एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ तत्काल सोचने, विषय को समझने और प्रभावी ढंग से अपनी बात रखने की क्षमता विकसित करना रहा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html