हॉस्टल की बदहाली पर छात्राओं का आक्रोश....
- ANIS LALA DANI

- 3 hours ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
अंबिकापुर:- सरगुजा जिले के बतौली ब्लॉक स्थित शिवपुर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्राएं हॉस्टल और स्कूल प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं को लेकर करीब 30 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्टोरेट पहुंचीं। छात्राओं का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिसके बाद उन्होंने सीधे कलेक्टर से मिलने का फैसला किया। सोमवार सुबह छात्राएं धूप और परेशानी के बीच अंबिकापुर की ओर पैदल रवाना हुईं। छात्राओं के पैदल मार्च की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ और अधिकारियों को बीच रास्ते भेजकर छात्राओं को समझाने की कोशिश की गई। हालांकि छात्राएं कलेक्टर से मुलाकात की मांग पर अड़ी रहीं और पैदल आगे बढ़ती रहीं।
कलेक्टोरेट पहुंचने से पहले बस की व्यवस्था
प्रशासन ने कलेक्टोरेट परिसर से कुछ दूरी पहले छात्राओं के लिए बस की व्यवस्था की, जिसके बाद उन्हें आगे लाया गया। कलेक्टोरेट पहुंचने के दौरान एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। घटना के बाद प्रशासन की संवेदनशीलता और छात्राओं की शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे। छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल की व्यवस्थाओं समेत कई समस्याओं को लेकर लंबे समय से शिकायत की जा रही थी। इसके बावजूद ठोस समाधान नहीं होने पर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
अमरजीत भगत ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं के लिए शासन की ओर से राशि का आबंटन किया जाता है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण इसका लाभ विद्यार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने की बात कही।
कलेक्टर बोले- तीन मांगों पर दिए गए सुधार के निर्देश
वहीं कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि छात्राएं बिजली व्यवस्था समेत तीन मांगों को लेकर कलेक्टोरेट पहुंची हैं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं। छात्राओं के करीब 30 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्टोरेट पहुंचने के इस मामले ने स्कूल और छात्रावास की व्यवस्थाओं के साथ-साथ शिकायतों के निराकरण को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
#students #anger #poorcondition #hostel #breakingADNnews







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments