राजस्थान में भूकंप के जोरदार झटके जयपुर के सड़कों पर आये लोग ..

शहर के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस होते ही घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए | जानकारी के मुताबिक, भूकंप सुबह 4:10 बजे आया | पुलिस कंट्रोल रूम ने कहा कि किसी जानमाल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है | एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए | भूकंप का पहला झटका 4:10 मिनट पर, दूसरा 4:23 पर और तीसरा 4:25. पर आया | वहीं, मणिपुर के उखरुल में सुबह 05:01 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप आया |
भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी जिससे लोग घबरा गए , भूकंप केंद्र बिंदु राजधानी जयपुर रहा | जयपुर में भूकंप तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 बताई गई है , हालांकि भूकंप से किसी के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप का पहला झटका बहुत तेज था जिसके बाद हर कोई अपना घर छोड़ भागते दिखे |
जयपुर और राजस्थान के अन्य जिलों में इससे पहले 21 मार्च और 24 जनवरी को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे | उस दौरान भी कंपन के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए थे | सीकर जिले में भी हाल ही भूंकप के झटकों ने डरा दिया था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments