google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधानसभा पुलिस की सख्ती, फरार आरोपियों समेत 8 लोगों पर कार्रवाई...

Sep 1
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- थाना विधानसभा पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना विधानसभा पुलिस ने विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे 02 आरोपितों एवं 01 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रकरणों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ-साथ मुखबिरों से लगातार संपर्क एवं सूचना संकलन किया गया। प्राप्त सूचनाओं एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपितों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार किया तथा न्यायालय के समक्ष पेश किया।


इसके अतिरिक्त क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, छीलटई एवं चाकूबाजी जैसी असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 05 व्यक्तियों के विरूद्ध भी तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। लंबे समय से फरार आरोपित करण नायक गिरफ्तार थाना विधानसभा के अपराध क्रमांक 400/2026, धारा 109, 3(5) बीएनएस के प्रकरण में धारा 173(8) के तहत लंबित विवेचना के दौरान आरोपित करण नायक लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिरों से संपर्क कर लगातार सूचना संकलित की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपित की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया।


लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी बादशाह अली गिरफ्तार थाना विधानसभा पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी बादशाह अली, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, दलदल सिवनी की भी लगातार पतासाजी की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी जानकारी एवं मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। शराबखोरी, छीलटई एवं चाकूबाजी करने वाले 05 व्यक्तियों पर कार्रवाई थाना विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, छीलटई एवं चाकूबाजी कर आमजन के बीच अशांति एवं भय का वातावरण निर्मित करने वाले 05 व्यक्तियों के विरूद्ध तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html