राज्य स्तरीय पीसी&पीएनडीटी एवं सरोगेसी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित...
पीसी&पीएनडीटी, एआरटी एवं सरोगेसी अधिनियम के सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तरीय क्षमता निर्माण एवं संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :- रायपुर :- छत्तीसगढ़ में लिंग चयन प्रतिषेध एवं सहायक प्रजनन तकनीकों में नैतिक प्रथाओं को सुनिश्चित करने हेतु न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन रायपुर में पीसी&पीएनडीटी, एआरटी एवं सरोगेसी अधिनियम के क्रियान्वयन को सुदृढ़ करने हेतु राज्य स्तरीय क्षमता निर्माण एवं संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डॉ. शशिकांत स्वर्णकार, राज्य नोडल अधिकारी (PC&PNDT, ART एवं Surrogacy Act)* द्वारा छत्तीसगढ़ में PC&PNDT अधिनियम के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति एवं प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया।

समुचित प्राधिकारियों के लिए मानक संचालन दिशानिर्देश: केंद्रों का पंजीकरण, निरीक्षण, तलाशी, जप्ती एवं सीलिंग की प्रक्रिया - वक्ता *डॉ. वैभव पाठक, वरिष्ठ सलाहकार, PC&PNDT प्रभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली।*
2. ART एवं Surrogacy अधिनियम: उद्देश्य, ART क्लीनिक/बैंकों एवं Surrogacy क्लीनिकों का पंजीकरण एवं विनियमन, प्रतिबंधित प्रथाएं एवं दंड - वक्ता *डॉ. रिचा सक्सेना, वरिष्ठ वैज्ञानिक, DHR, भारत सरकार।
PC&PNDT अधिनियम की बारीकियां: कानून की धाराओं का विश्लेषण, सलाहकार समितियों की भूमिका, समुचित प्राधिकारियों की आचार संहिता एवं डिकॉय ऑपरेशन का संचालन एवं अनुभव - वक्ता *कपिल निम, वरिष्ठ विधि सलाहकार, PC&PNDT प्रभाग, भारत सरकार।
मासिक रिपोर्टिंग, निरीक्षण एवं निगरानी में समुचित प्राधिकारियों की भूमिका।
कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों के जिला नोडल अधिकारी एवं राज्य PC&PNDT टीम ने भाग लिया। अंत में समूह चर्चा एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments