राज्य आन्दोलनकारी एवं राज जलसा के जनक मनायेंगे 27वां राज्योत्सव...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए लंबा संघर्ष करने वाले प्रहरियों और राज जलसा के आयोजकों द्वारा इस वर्ष अपना 27 वां राज्योत्सव बेहद खास अंदाज में मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर में होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कार्यकर्ता सम्मेलन और वरिष्ठ आंदोलनकारियों का विशेष सम्मान किया जाएगा।

दो सत्रों में होंगे मुख्य आयोजन -
कार्यकर्ता सम्मेलन: 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक टिकरापारा स्थित साहू भवन में विशेष कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें राज्य निर्माण की रूपरेखा और आंदोलन के इतिहास पर मंथन किया जाएगा।
लोक कला और सांस्कृतिक संध्या: हांडीपारा स्थित छत्तीसगढ़ी भवन में रात्रि 8:30 बजे से प्रसिद्ध लोक कला मंच 'चंदेनी गोंदा – धरोहर' की भव्य प्रस्तुति होगी। महादेव हिरवानी के नेतृत्व में राजनांदगांव से आए 40 कलाकारों का यह दल छत्तीसगढ़ी संस्कृति की बानगी पेश करेगा।
वरिष्ठ आंदोलनकारियों का सम्मान और आतिशबाजी -
उत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले विभिन्न जिलों के सात प्रमुख आंदोलनकारियों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इसमें रायपुर, बलौदाबाजार, कोरबा, कवर्धा और कांकेर के संघर्षशील चेहरे शामिल होंगे। इसके अलावा 1 नवंबर 2026 की शाम 6:30 बजे से राजधानी के कई प्रमुख स्थलों पर आंदोलनकारियों द्वारा सामूहिक आतिशबाजी की जाएगी, जिसमें आजाद चौक स्थित छत्तीसगढ़ी भवन, जयस्तंभ चौक स्थित शहीद वीरनारायण सिंह चौक, अंबेडकर चौक, लॉरेंस रोड चौक, टिकरापारा साहू भवन और प्रेस क्लब मोतीबाग चौक शामिल हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments