राज्यपाल रमेन डेका से मिले राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह.....
- ANIS LALA DANI

- 2 days ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान आयुक्त ने राज्य निर्वाचन आयोग की प्रमुख गतिविधियों और आगामी योजनाओं से राज्यपाल को अवगत कराया। बैठक में आयोग की ओर से चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों और मीडिया मॉनिटरिंग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए आयोग के प्रयासों की सराहना की और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।




.jpg)










