आसमान से बरसी मकड़ियों....पढ़े पूरी खबर.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सैन फ्रांसिस्को के एक छोटे से क्षेत्र में लोगों ने आसमान से गिरते सफ़ेद जाल के टुकड़े देखे हैं जिनमें बेबी स्पाइडर हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार पेसिफ़िक ग्रोव की एक निवासी, ब्रुक शैडवेल ने बताया कि उनके घर के आसपास पर हर जगह जाल दिखाई दे रहे थे. ये जाल जमीन, झाड़ियों से चिपके हुए, बिजली लाइनों पर और लगभग हर जगह हैं |
स्पाइडर रेन 'मास बैलूनिंग' की एक प्रक्रिया होती है जहां मकड़ियों का एक समूह दर्जनों जालों के साथ घूमता है और उड़ता हुआ दिखाई देता है. जब हवा चलती है तो मकड़ियों को ऊंची सतह पर जाने में मदद मिलती है. इस प्रक्रिया से पहले, मकड़ियां अपने निवास स्थान में सबसे ऊंचे बिंदू तक रेंगती हैं और फिर अपने जालों को घुमाकर एक त्रिकोणीय पैराशूट बनाती हैं. इससे थोड़े से क्षेत्र में आकाश मकड़ियों से भरा हुआ दिखता है. वहीं अगर मौसम की स्थिति बदलती है, तो ये मकड़ियां जमीन पर गिरने लगती हैं और ऐसा लगता है कि मकड़ियों की बारिश हो रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments