google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए महासमुंद में विशेष अभियान....

12 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- महासमुंद:- जिले में किलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों एवं विशेष शिविर के माध्यम से छूटे हुए पात्र मतदाताओं एवं 17 वर्ष से अधिक आयु के पात्र मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय पिथौरा में स्वीप एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्राचार्य डॉ. एस.एस. दीवान के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी शेखर कानूनगो के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से महाविद्यालय के पात्र विद्यार्थियों को मतदाता के रूप में पंजीकृत होने के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया से अवगत कराना था।


इस अवसर पर एस.डी.एम. पिथौरा शुभम देव तथा तहसीलदार पिथौरा मोहित अमिला उपस्थित रहे। जिन्होंने विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा ईसीआईनेट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ साथ विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व एवं जागरूक मतदाता के रूप में उनकी भूमिका से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस.एस. दीवान द्वारा विद्यार्थियों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई। शिविर में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को फॉर्म-06 का वितरण किया गया। इसी तरह शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मचेवा, स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय में विशेष शिविर एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में पात्र विद्यार्थियों को मतदाता के रूप में पंजीकृत होने प्रोत्साहित करते हुए फाॅर्म 06 का वितरण किया गया। साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।


जिले में अब तक 3,683 नए मतदाता जुड़े

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची को अधिक समावेशी एवं अद्यतन बनाने तथा किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में छूटने से रोकने महासमुंद जिले में स्पेशल ड्राइव अक्टूबर 2026 के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से नए पात्र मतदाताओं के साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूट गए पात्र नागरिकों को जागरूक कर उनका पंजीयन कराया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 3,683 नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है। इनमें 1,482 पुरुष एवं 2,201 महिला मतदाता शामिल हैं। विधानसभावार महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में 1,314 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इसी तरह खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में 961, बसना विधानसभा क्षेत्र में 975 तथा सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में 434 नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में पात्र नागरिकों तक पहुंच बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


अभियान के तहत मतदान केंद्रों एवं कॉलेजों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से पात्र युवाओं और नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। बूथ लेवल ऑफिसर भी अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर पात्र नागरिकों को पंजीयन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें तथा नाम दर्ज नहीं होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर अपना पंजीयन कराएं।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html