google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस का विशेष सत्यापन अभियान.....

Jul 31
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर अपराधों की रोकथाम, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज प्रातः 04:30 बजे से 9:00 बजे तक पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त (सिविल लाइन) रमाकांत साहू के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत बीएसयूपी लाभांडी ,बीएसयूपी तेलीबांधा (मरीन ड्राइव) एव देवार डेरा में विशेष चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोनों बीएसयूपी कॉलोनियों के लगभग 350 मकानों की सघन जांच की गई। इस कार्रवाई में थाना तेलीबांधा एवं पुलिस लाइन के 80 से अधिक अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। चेकिंग के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे किरायेदारों, बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों तथा संदिग्ध बाहरी आगंतुकों का सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान 08 संदिग्ध व्यक्ति मिले, जिनमें मारपीट के एक प्रकरण में पिछले 08 माह से फरार आरोपी भी शामिल है। सभी संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों को “समाधान” मोबाइल ऐप के संबंध में भी जानकारी दी गई साथ ही किरायेदारों का पुलिस सत्यापन कराने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html