google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर मिला चेम्बर का स्नेह, दीर्घायु की कामना...

Oct 16
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे सौजन्य भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी की अगुवाई में पहुंचे दल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना की।


इस अवसर पर चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने राज्य के चहुंमुखी विकास में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह एक दूरदर्शी और जनप्रिय राजनेता हैं, जिनके मार्गदर्शन में प्रदेश ने प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। व्यापारिक वर्ग समेत आम जनमानस के हितों की रक्षा में उनकी भूमिका हमेशा उल्लेखनीय रही है। उनका अनुभव और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदेश को निरंतर आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होता रहा है।


सद्भावना भेंट के दौरान प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, सलाहकार अमर गिदवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी, जितेंद्र शादीजा, पंकज जैन, नरेन्द्र हरचंदानी, राजकुमार राठी, महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, सदस्य रवि सचदेव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html