दिल्ली में कहीं पुतला बोलेगा हे राम तो कहीं रावण के निकलेंगे आंसू.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
विजयदशमी पर होने वाले पुतला दहन को आकर्षक और हाइटेक बनाने के लिए रामलीला समितियों ने इस बार कई प्रयोग किए हैं। इतना ही नहीं सनातन विरोधियों का भी पुतला जलाने की तैयारी की जा रही है। सोमवार शाम तक सभी रामलीला मैदानों में पुतले खड़े हो जाएंगे। इसमें लाल किला मैदान स्थित लवकुश रामलीला कमेटी ने ऐसा पुतला तैयार किया है, जो जलने के बाद हे राम बोलेगा। इसी तरह नवश्री धार्मिक लीला में श्रीराम का तीर रावण के पुतले की नाभि तक जाएगा और जब पुतला जल रहा होगा तो वह रोता हुआ नजर आएगा। बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद और मुरादाबाद से आए कलाकार रामलीला कमेटियों के लिए इन पुतलों को तैयार कर रहे हैं।
इन कलाकारों की कई पीढ़ियां पुतले बना रही हैं। खास बात यह है कि इस कार्य में लगे ज्यादातर कलाकार मुस्लिम हैं। लाल किला मैदान स्थित लवकुश रामलीला के लिए पुतले बनाने का कार्य कर रहे गाजियाबाद के फारूकनगर से आए कलाकार मोहम्मद आजम अली ने बताया लगभग 35 वर्षो से पुतला बनाने का कार्य कर रहे हैं। टीम में 50 से ज्यादा लोग जुड़े हैं। हिंदू भाइयों के साथ धार्मिक कार्य कर गंगा - जमुनी तहजीब का संदेश दे रहे हैं। पुतले में मेरठ का कागज व बरेली से बांस मंगाकर इस्तेमाल किया जाता है। हर वर्ष रामलीला में रावण दहन में नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल होता है। इस बार बढ़े प्रदूषण के कारण पटाखे का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments