google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

समाज कल्याण मंत्री की संवेदनशीलता: एक घंटे के भीतर दिव्यांग हितग्राही को मिली ट्राइसाइकिल...

10 hours ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर, 9 अक्टूबर 2026 - जरूरतमंदों की सहायता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण सामने आया है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री की त्वरित पहल से भटगांव विधानसभा के ग्राम कल्याणपुर निवासी 60 वर्षीय जगसाय राजवाड़े को मात्र एक घंटे के भीतर ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगसाय राजवाड़े ने गत 5 अक्टूबर को मंत्री के निज निवास बीरपुर पहुंचकर अपनी आवागमन से जुड़ी कठिनाइयों का जिक्र किया था और ट्राइसाइकिल की मांग रखी थी।


तत्काल की गई व्यवस्था -

मामले की गंभीरता को समझते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्था करने के कड़े निर्देश दिए। मांग दर्ज होने के महज एक घंटे के भीतर ही हितग्राही को ट्राइसाइकिल सौंप दी गई, जिससे अब उनके आवागमन में काफी सहूलियत मिल रही है।


इस अवसर पर शासन की ओर से यह संदेश दिया गया कि जनसेवा का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों के जीवन को सुगम बनाना है। आम नागरिकों की समस्याओं को सुनना, उनकी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर समझना और समय पर उचित सहायता पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html