google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

धमतरी में बेशकीमती पत्थरों के साथ तस्कर दबोचा, 146 नग जब्त...

Oct 20
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

छत्तीसगढ़ के धमतरी इलाके में पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बुजुर्ग को दबोचा है। आरोपी के पास से हीरे जैसे दिखने वाले 146 चमकीले पत्थर बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत दस लाख से ज्यादा आंकी गई है।


बिरेझर चौकी और साइबर सेल की संयुक्त टीम को मुखबिर से भनक लगी थी कि नेशनल हाईवे-30 पर कोड़ापार नहर पुलिया के नजदीक एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में कीमती पत्थरों का खरीदार ढूंढ रहा है। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस ने फौरन इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध को धर दबोचा। पूछताछ में उसकी पहचान भाटापारा के रहने वाले विनोद अग्रवाल के तौर पर हुई।


तलाशी लेने पर उसके पास से एक पॉलीथीन बरामद हुई, जिसमें 16 ग्राम से ज्यादा वजनी 13.49 ग्राम शुद्धता वाले 146 पारदर्शी और चमकदार पत्थर मिले। अधिकारियों के मुताबिक इन पत्थरों की कीमत करीब 10 लाख 5 हजार रुपये है। इसके अलावा एक मोबाइल और दो हजार से ज्यादा की नकदी भी हाथ लगी है।


प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने साल 2018 में गरियाबंद स्थित पायलीखंड खदान से इन पत्थरों को चुराया था और इतने साल बाद इन्हें खपाने की फिराक में था। हालांकि पुलिस जप्त की गई चीजों की असलियत जांचने में जुटी है। फिलहाल आरोपी को खनिज अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के निर्देश पर रिमांड पर भेज दिया गया है।

#धमतरी #छत्तीसगढ़ #पुलिस #क्राइम #धमतरीन्यूज #Dhamtari #breakingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html