google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शत प्रतिशत मतदान करने झुग्गी वासियों ने लिया संकल्प...

May 6, 2024
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • लोकतंत्र में नागरिकों की सबसे बड़ी ताकत है वोट - भगवानू

  • वोट की ताकत को जाने और पहचाने समाज

रायपुर। छत्तीसगढ़, दिनांक 5 मई 2024। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 का तीसरा चरण 7 मई को संपन्न होगा इसके पूर्व सामाजिक संस्था अंबेडकर अधिकार मंच के द्वारा रायपुर शहर की विभिन्न झुग्गी बस्तियों में जाकर समाज के लोगों को शत प्रतिशत वोट कर अपने मताधिकार का उपयोग करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान अंबेडकर अधिकार मंच के अध्यक्ष अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा भारत के संविधान में हमें वोट देने का अधिकार मिला है, अपने पसंद का नेता चुनने और पसंद की सरकार बनाने का अधिकार मिला है। भाइयों बहनों आप सब लोग अपने वोट की ताकत को जाने और पहचाने, लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोट नागरिकों की सबसे बड़ी ताकत है। आइए हम सब मिलकर सबसे पहले शत प्रतिशत मतदान करें और केंद्र की सरकार बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशीष तांडी ने कहा की वोट का अधिकार हमारा मौलिक और संवैधानिक अधिकार है। आइए हम सब मिलकर इसका उपयोग करें और देश को पूरी दुनिया में महाशक्ति के रूप में खड़ा करने के लिए अपना नेता चुने और केंद्र में सरकार बनाने में अपना योगदान दें।

इस दौरान अधिवक्ता विमला तांडी ने कहा मतदान करना एक महादान है और देश के लिए योगदान जहां पर हम अपने मतों के माध्यम से अपने जनप्रतिनिधि को चुनते हैं और जनप्रतिनिधि 5 वर्ष तक जनता की सेवा करते हैं। इसलिए हमें अपना महत्वपूर्ण समय निकालकर वोट अवश्य देना चाहिए ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अधिवक्ता भगवानू नायक, अधिवक्ता बिमला तांडी, आशीष तांडी, बैकुंठ सोना, संतोष क्षत्रि, जितेंद्र नायक, जयलाल नायक, हरिचरण महानंद, रवि कुम्भार, अधिवक्ता परसमणि नायक, बिट्टू क्षत्रि, जगन्नाथ सागर, पुरुषोत्तम यादव, प्रेम दीप, खगेश सोना, देवाशीष नायक सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html