स्लग: 7 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने ली प्रेस वार्ता....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- कोरबा: जिले के रजगामार क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची भव्या जोशी के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता ली। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसकी हर संभावित जगहों पर तलाश की जा रही थी। बच्ची को लापता हुए 48 घंटे बीत चुके थे, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिल रहा था। इसी दौरान गुरुवार को बच्ची का शव उसके घर के समीप ही झाड़ियों के बीच बरामद कर लिया गया। डॉग स्क्वायड और पुलिस विभाग की टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मासूम बच्ची से जुड़ी इस गंभीर घटना को लेकर क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है। लोग आरोपी के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं।

यदि अभियुक्त पकड़ा गया है, तो न्यायपालिका और पुलिस प्रशासन क्या कर रहा है? न्यायपालिका को मजबूती के साथ ऐसे अपराधियों को गोली मार देना चाहिए। पुलिस हिरासत और न्यायिक हिरासत में रखने तथा फैसले में देरी क्यों की जा रही है? यदि न्यायपालिका अपनी मजबूती नहीं दिखाएगी, तो कैसे काम चलेगा? क्या मुजरिम को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिससे उसे फांसी के फंदे पर लटकाने में देरी हो रही है? न्यायपालिका को अपनी कार्रवाई करनी चाहिए। जब जनता बलात्कारी को तत्काल फांसी के फंदे पर लटकाने की मांग कर रही है, तो उसे जनता की अदालत में पेश कर देना चाहिए ताकि जनता ही उसका फैसला कर सके। सरेराह उसे गोली मार देना चाहिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट होने के बावजूद ऐसी स्थिति क्यों है? ऐसे में न्यायपालिका से जनता का विश्वास उठ जाएगा। इस तरह के मामलों में त्वरित और कठोर निर्णय की आवश्यकता है, जिससे समाज में कड़ा संदेश जा सके।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments