google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

SIP: कोटक म्यूचुअल फंड निवेश के एक प्रभावी विकल्प के रूप में एसआईपी को दे रहा है बढ़ावा...

Jan 31, 2025
2 min read
  • SIP: कोटक म्यूचुअल फंड निवेश के एक प्रभावी विकल्प के रूप में एसआईपी को दे रहा है बढ़ावा..

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपूर, 30 जनवरी, 2024: कोटक म्यूचुअल फंड (KMF) के लिए बीते कुछ महीने बेहद ही मजबूत रहे हैं और मौजूदा फाइनेंशियल ईयर भी उत्साह बढ़ाने वाला साबित हो रहा है। कोटक म्यूचुअल फंड की स्कीम के बेहतर प्रदर्शन और फोकस्ड प्रोडक्टम स्ट्रै्टेजी (केंद्रित उत्पाद रणनीति) ने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में इस के फुटप्रिंट का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । कंपनी के सभी एसेट क्लानस में एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 31 दिसंबर, 2024 तक, कोटक म्यूचुअल फंड के पास 45 लाख से अधिक एस आई पी फो लियो (KMAMC इंटरनल रिसर्च) हैं, जिनके माध्यम से निवेशक नियमित रूप से इसकी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेशकर रहे हैं । कोटक फ्लेक्सी कैपफंड, कोटक ब्लूचिप फंड, कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड और कोटक इक्विटी अपॉर्चुनिटी फंड जैसे प्रोडक्ट्स कोटक म्यूचुअल फंड निवेशकों के बीच बेहद पॉपुलर हो चुके हैं।


31 दिसंबर, 2024 तक, छत्तीसगढ़ राज्य में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट अंडर मैनेजमेंट 39,000 करोड़ रुपये से अधिक था, जबकि लाइव एसआईपी काउंट 10,00,000 से अधिक हो गया है। यह संख्या छत्तीसगढ़ में निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड और सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत है। (सोर्स: KMAMC इंटरनल रिसर्च और CAMS) कोटक म्यूचुअल फंड एक निवेश के प्रभावी विकल्प के रूप में एसआईपी को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है, जिसके जरिए निवेशक अपने वित्तीय लक्ष्य को देखते हुए नियमित रूप से और अनुशासित रूप से निवेश कर सकते हैं। कंपनी अलग-अलग कैटेगरी में अलग-अलग निवेशकों की जरूरतों को देखते हुए म्यूचुअल फंड योजनाओं की एक बड़ी रेंज पेश करती है।

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के नेशनल हेड - सेल्स, मार्केटिंग और डिजिटल बिजनेस, मनीष मेहता ने कहा कि एसआईपी को पिछले कुछ वर्षों में अच्छी खासी लोकप्रियता मिली है और हम इसे और ज्यादा बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं। अस्थिरता के समय में भी, एसआईपी नियमित और अनुशासित निवेशकों के लिए बाजार के उतार-चढ़ाव को मैनेज करने के लिए बैलेंसिंग एजेंट के रूप में काम करता है। निवेशक हमारी किसी भी मौजूद योजना का चयन कर उसमें एसआईपी के जरिए निवेश शुरू कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य निवेशकों को हमारे म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट्स और सर्विसेज तक आसान पहुंच प्रदान करना है।


ब्रांच के विस्तार के अलावा, कोटक म्यूचुअल फंड ने अपनी वेबसाइट, www.kotakmf.com को नया रूप दिया है, जिससे डिस्ट्रीब्यूटर्स और ग्राहकों को पोर्टफोलियो डिटेल्स, एक्सपर्ट ब्लॉग, वीडियो और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सुविधाओं तक आसान पहुंच मिलती है। कोटक बिजनेस हब, डिस्ट्रीब्यूटर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया एक पोर्टल है, जो भागीदारों को उनके व्यावसायिक प्रयासों को समर्थन देने के लिए ग्राहकों के बारे में जानकारी, को-ब्रांड मार्केटिंग कंटेंट और एनालिटिकल टूल्स तक पहुंच प्रदान करता है। इसके अलावा, कोटक म्यूचुअल फंड की ProStart ऑनलाइन ट्रेनिंग पहल को डिस्ट्रीब्यूशन भागीदारों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। कोटक ProStart पर फाइनेंशियल प्लानिंग, फिक्स्ड इनकम मार्केट और अन्य विशेषताओं से संबंधित विषयों को कवर करने वाले मॉड्यूल्स यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html