सिंघोड़ा: अवैध रूप से महुआ शराब का परिवहन कर रहे एक युवक गिरफ्तार...
- ANIS LALA DANI

- 1 day ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सिंघोडा पुलिस ने ग्राम राफेल से पैकिन की ओर में एक व्यक्ति को एक कत्था कलर की हिरो होण्डा सीडी 100 एसएस मोटर सायकल क्रमांक CG06A0716 मे अवैध रूप से हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब परिवहन करते पकड़ा, आरोपी का नाम कुंदन ताण्डी पिता मोहन ताण्डी उम्र 22 साल निवासी पैकिन थाना सिंघोडा का होना बताया गया | उक्त व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने एक नग काला रंग के पीटठू बैग के अंदर एक प्लास्टिक झिल्ली मे भरी हुई कुल 30 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 6000 रूपये, एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर एक प्लास्टिक झिल्ली मे भरी हुई कुल 30 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 6000 रूपये कुल जुमला शराब 60 लीटर कीमती 12000 रूपयें, एक कत्था कलर की पुरानी इस्तेमाली हिरो होण्डा सीडी 100 एसएस मोटर सायकल क्रमांक CG06A0716 कीमती 12000 रूपये कुल कीमत 24000 रूपये जप्त कर आरोपी पर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया |




.jpg)











Comments