google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

SBI क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को झटका, ट्रांसपोर्ट और फ्यूल भुगतान पर लगेगा 1% शुल्क...

2 days ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- व्यापार समाचार :- एसबीआई क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। एसबीआई कार्ड ने ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर नए शुल्क लागू करने की घोषणा की है। ये नियम 1 दिसंबर 2026 से प्रभावी होंगे। नए नियमों के तहत 30 हजार रुपये से अधिक के पात्र ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजैक्शन पर पूरी राशि का 1 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगेगा। उदाहरण के लिए, 35 हजार रुपये के भुगतान पर 350 रुपये शुल्क देना होगा। यह शुल्क केवल अतिरिक्त रकम पर नहीं, बल्कि पूरे ट्रांजैक्शन पर लागू होगा। लागू टैक्स अलग से लिया जा सकता है।


यह नियम MCC 4111, 4784 और 4131 के अंतर्गत आने वाले ट्रांसपोर्टेशन भुगतानों पर लागू होगा। 30 हजार रुपये की सीमा प्रत्येक ट्रांजैक्शन के लिए अलग-अलग तय की गई है। इसके अलावा, एक बिलिंग साइकिल में पात्र फ्यूल ट्रांजैक्शन 50 हजार रुपये से अधिक होने पर पूरी फ्यूल खर्च राशि पर 1 प्रतिशत शुल्क लगेगा। जैसे, 60 हजार रुपये के फ्यूल खर्च पर 600 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। फ्यूल ट्रांजैक्शन के लिए MCC 5172, 5541, 5542 और 5983 निर्धारित किए गए हैं।


हालांकि, 50 हजार रुपये तक के कुल फ्यूल खर्च और 30 हजार रुपये तक के प्रत्येक पात्र ट्रांसपोर्टेशन भुगतान पर यह अतिरिक्त शुल्क लागू नहीं होगा। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे बड़े भुगतान से पहले एसबीआई कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नए शुल्क और नियमों की जानकारी जरूर जांच लें। #SBI #SBICard #CreditCardNews #BusinessNews #BankingADNNews #FuelCharges #TransportationCharges #PersonalFinance


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html