शिवसेना समर्थित उत्तर विधानसभा प्रत्याशी संजय नाग ने उत्कल समाज के समस्त लोगों को अपना समर्थन दिया..

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर 6-11-2023 उत्तर विधानसभा क्षेत्र शिवसेना के प्रदेश सचिव एवं गाड़ा समाज के समाज सेवक निर्दलीय उम्मीदवार संजय नाग ने अपने विधानसभा क्षेत्र डब्ल्यू आर एस कॉलोनी में जनता के बीच जाकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया तथा बिजली पानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जाना तथा दोनों पार्टियों के तीखा हमला करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने क्षेत्र की जनता को ठगने का काम किया है तथा शिवसेना के निर्दलीय उम्मीदवार संजय नाग ने कहा कि एक बार गरीब के बेटे को आशीर्वाद प्रदान करें जिससे कि मैं सभी जनता का सेवा कर सकूं सभी वर्गों के हित में आवाज बुलंद करूं।

स्वास्थ्य बिजली पानी सफाई एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का अभाव के कारण जनता परेशान है छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं राजधानी शराब गांजा सट्टा का अड्डा बन गया है।

तथा इसी के कारण समाज में अनेक अपराधीक घटनाएं बढ़ रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। प्रदेश अपराध का गढ़ हो गया है। शिवसेना समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार संजय नाग ने कहां की दोनों पार्टियों को नकार कर एक बार सेवा का अवसर गरीब के बेटे को प्रदान करें।

धन बल पर चुनाव लड़ने वाले को जनता नकारे क्योंकि जो ज्यादा धनबल खर्च करते हैं वह ज्यादा भ्रष्टाचार करते हैं। और भ्रष्टाचारी पार्टियों को नकार कर तीसरा विकल्प के रूप में समाज के सभी के सुख-दुख के साथी संजय नाग को आशीर्वाद उत्तर विधानसभा की जनता देवे।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments