google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

चाकूबाजी में घायल शिव कुमार सिंह ने इलाज के दौरान तोड़ा दम.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के भिलाई से हत्या की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में गम्भीर रूप से घायल युवक की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर चौक का है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कैंप-01 निवासी शिव कुमार सिंह के रुप में हुई है। शिव अपने दोस्त शिशांत के साथ बाइक से नेहरू नगर चौक पहुंचा था। शिव को चिचोला जाना था, जहां वह दुकान चलाता था। रात में वह चौक पर ट्रक को रोककर लिफ्ट लेने का प्रयास कर रहा था। ट्रक के नहीं रुकने पर उसने वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई।


स्कूटी पर दो युवक और एक युवती सवार थे। बहस के दौरान स्कूटी सवार एक युवक ने शिव के बाएं पैर में जांघ के ऊपर सामने की ओर चाकू मार दिया। चाकू लगने से शिव कुमार घायल होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी स्कूटी सवार अंडरब्रिज की ओर से टाउनशिप की तरफ फरार हो गए। घायल शिव को पुलिस तत्काल इलाज के लिए हाईटेक अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शोभराज अग्रवाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी दो स्कूटी पर सवार होकर फरार हुए थे। घायल के साथ मौजूद युवक आरोपियों के वाहन का नंबर नहीं देख सका। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html