google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अक्टूबर में शरद पवार का रायपुर दौरा, 19 सितंबर को तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे राष्ट्रीय महासचिव राजू झा...

Sep 2
2 min read
  • शरद पवार के रायपुर आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, 19 सितंबर को समीक्षा बैठक लेंगे राष्ट्रीय महासचिव राजू झा |

  • तैयारियों को अंतिम रूप देने रायपुर आ रहे हैं राजू झा, उच्चस्तरीय बैठक में बनेगी भावी रणनीतियों की रूपरेखा |

  • शरद पवार के अक्टूबर में रायपुर आगमन से बहेगी उत्साह की बयार,19 सितंबर को तैयारियों का जायजा लेने रायपुर पहुँचेंगे राष्ट्रीय महासचिव राजू झा |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) छत्तीसगढ़ इकाई में आगामी भव्य कार्यक्रमों को लेकर अभूतपूर्व उत्साह और नई ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है। पार्टी के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम पांडे द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय राजनीति के शीर्ष स्तंभ एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार का आगामी अक्टूबर माह में रायपुर आगमन हो रहा है। अपने इस ऐतिहासिक प्रवास के दौरान शरद पवार एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस महासम्मेलन से न केवल प्रदेश भर के निष्ठावान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के मनोबल में जबरदस्त इजाफा होगा, बल्कि यह दौरा राज्य के राजनीतिक परिदृश्य को भी नई दिशा देने का कार्य करेगा।


संयोजक पुरुषोत्तम पांडे ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस बहुप्रतीक्षित दौरे की पूर्व तैयारियों, व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने तथा कार्यक्रम स्थल के सूक्ष्म निरीक्षण हेतु पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजू झा 19 सितंबर को रायपुर पहुँच रहे हैं। अपने इस महत्वपूर्ण प्रवास के दौरान राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश के सभी प्रमुख पदाधिकारियों एवं ज़मीनी कार्यकर्ताओं के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें संगठन की भावी रणनीतियों पर गहन मंथन किया जाएगा।


इसके साथ ही राजू झा कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए प्रस्तावित स्थलों का मुआयना कर सुरक्षा और व्यवस्था संबंधी सभी तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ रणनीतिक संवाद और स्थल निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होते ही, 19 सितंबर को ही राष्ट्रीय महासचिव द्वारा शरद पवार जी के रायपुर आगमन की अंतिम और आधिकारिक तिथि की औपचारिक घोषणा की जाएगी। पार्टी नेतृत्व का दृढ़ विश्वास है कि इस दौरे से छत्तीसगढ़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) का संगठनात्मक ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई राजनीतिक ऊर्जा प्राप्त होगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html