शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ होगी भव्य धर्म सभा...
- ANIS LALA DANI

- Mar 4, 2024
- 1 min read
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर 3-3-2024 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड नहर पारा स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ का भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव 2024 आयोजन का शुभारंभ करने आ रहे पूज्य शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज जी साथ ही धर्म सभा में समस्त सनातनियों को संबोधित करेंगे।
नीलकंठ सेवा संस्था के संस्थापक एवं धर्म संसद आयोजक पंडित नीलकंठ त्रिपाठी महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से मनाया जाता है इस आयोजन में रायपुर के अलावा बाहर जिले से भी श्रद्धालुओं का आगमन होता है यह पिछले कई वर्षों से आयोजन होते आ रहा है बताया कि शंकराचार्य महाराज जी आयोजन का शुभारंभ करने आ रहे है 5 मार्च को दोपहर 1 बजे शंकराचार्य स्वामी जी का आगमन होगा।
नीलकंठेश्वर महादेव के दर्शन करने के बाद पादुका पूजन एवं विशाल धर्म सभा होगी। जिसमे सनातन को लेकर सभी हिंदुओ को संबोधित करेंगे। फिर 6 मार्च को मुंबई से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी जी जो विश्व की प्रथम कथा वाचक है उनका आगमन होगा। 7 मार्च को नीलकंठेश्वर महादेव का नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली जाएगी इसमें मुख्यरूप से सभी पंथ समाज के प्रमुख संत किन्नर अखाड़े महामंडलेश्वर पूज्य हिमांगी सखी, पूज्य युधिष्ठिर लाल महाराज, पूज्य डां इंदुभवानन्द स्वामी, पूज्य अनंत पूरी गोस्वामी, पूज्य देवकर साहेब कबीर पंथ, पूज्य गुरु खुशवंत साहेब सतनामी समाज, साध्वी सौम्या किन्नर अखाड़ा अन्य संत महात्मा महादेव के बारात की शोभा बढ़ाएंगे। 8 मार्च महाशिवरात्रि को रात्रि 8 बजे भव्य महाराती आतिशबाजी के साथ, 9 मार्च शाम 6 बजे से महाप्रसादी भंडारा का आयोजन रहेगा। यह आयोजन 5 दिवसीय किया जायेगा । भव्यरूप से मनाया जाता है।





.jpg)








