स्कूल खुलते ही सामने आई शर्मनाक करतूत, शराब के नशे में मिले हेडमास्टर.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -
सूरजपुर छत्तीसगढ़ में स्कूलों के खुलते ही शराबी शिक्षकों की करतूत सामने आने लगी है। ताजा मामला सूरजपुर के रामानुजनगर ब्लॉक के शाल्ही गांव स्थित खोरखोरीपारा प्राथमिक स्कूल का है, जहां के हेडमास्टर नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे। यहां पदस्थ हेडमास्टर हरिनंदन सिंह स्कूल के समय में शराब के नशे में इतने धुत थे कि वे खुद को संभाल भी नहीं पा रहे थे। हेडमास्टर नशे की हालत में जमीन पर लेटे हुए हैं और लगातार गाली-गलौज कर रहे हैं। फिलहाल अब देखना होगा कि विभाग इस पर क्या एक्शन लेता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments