शालिनी पटेल ने भगवा पार्टी भिलाई शहर की कोर कमेटी का किया गठन....
- ANIS LALA DANI

- 12 hours ago
- 2 min read
मनोज,डॉ प्रभा, अनीश चौबे बने उपाध्यक्ष, महासचिव संजय मिश्रा एवं डा. आशीष जैन को मिली कोषाध्यक्ष पद की जवाबदारी.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से -
भिलाई - भगवा पार्टी की भिलाई शहर अध्यक्ष शालिनी पटेल ने शहर कार्यकारिणी के अंतर्गत कोर कमेटी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की हैं। जारी सूची के अनुसार, मनोज घोड़ेसवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. प्रभा पटेरिया एवं अनीश चौबे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संजय मिश्रा एवं रामेन्द्र नेताम को महासचिव, तथा डॉ. आशीष जैन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार, पूनम पटेल, रूबी कुमारी, तारा झा, कवलजीत कौर, ललित शुक्ला, टिकेश्वर वैष्णव, प्रीति साव एवं देवव्रत कुमार को सचिव बनाया गया है। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रुति पटेल, आयुष मिश्रा, के. वेंकटेश्वर, वीरेंद्र कुमार, सुनील साहू, मनीष सोनी, सर्वेश भट्ट, मोहिनी साहू, जितेन्द्र कुमार जंघेल, उमा साहू, रीतेश बंजारे, रूबी झा, ताराचरण झा एवं परमजीत कौर को शामिल किया गया है। इन नियुक्तियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला की मंशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा की अनुमति तथा प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर प्रसाद ताम्रकार (भगवा पार्टी छत्तीसगढ़) की अनुशंसा पर किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने अध्यक्ष शालिनी पटेल एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से पार्टी के उद्देश्यों, रीति-नीति एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने तथा जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रूप से जुट जाएं। इन नियुक्तियों पर प्रदेश संगठन के उपाध्यक्ष अतुल नंद शुक्ला, हिरेन्द्र कुमार साहू, महासचिव ज्ञानेश्वर प्रसाद ताम्रकार, आकाश दुबे, प्रदेश सचिव मीना बिष्ट, वरुणेश्वर पाण्डेय, विपिन गुप्ता, प्रियंक सोनी, मनहरण साहू, भागवत देवांगन, ओमप्रकाश सोनी, मनोज गुप्ता एवं मेघराज कोटवानी ने भी बधाई दी है। कोटवानी ने बधाई दी है।




.jpg)







