शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नवरात्रि पर कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर:- शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका श्वेता ठाकुर के नेतृत्व में दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को पावन नवरात्रि के अवसर पर कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कन्याओं का सम्मान करना तथा समाज में बेटियों के प्रति प्रेम, आदर और समानता की भावना को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक कन्याओं के सम्मान के साथ-साथ बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

संस्थापिका श्वेता ठाकुर ने कहा कि बेटियाँ समाज की अनमोल धरोहर हैं। उनका सम्मान करना, उन्हें शिक्षा एवं आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन महिलाओं एवं बच्चों के विकास, जरूरतमंदों की सहायता तथा सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारी नीना परमार, माधुरी वर्मा, झरना प्रधान, सुनीता सेन, मीना सेन, महेश आयागांर, अभिषेक ठाकुर, श्रीनिवास, सुनील सेन एवं योगेश मंडलवार उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और कन्या सम्मान के इस पावन अवसर पर अपना योगदान दिया।
शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन समाज में महिला एवं बाल विकास को बढ़ावा देने और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
“बेटियों का सम्मान, समाज का अभिमान — सशक्त बेटियाँ, सशक्त समाज
शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन
रायपुर, छत्तीसगढ़ #KanyaBhoj






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments